ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लोकसभा चुनाव 2024 : चुनाव आयोग की टीम ने ली राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की तलाशी

तमिलनाडु के नीलगिरी में निर्वाचन अधिकारियों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर आए एक हेलीकॉप्टर की सोमवार को जांच की. पुलिस ने बताया कि उड़ान दस्ते के अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर के यहां उतरने के बाद उसकी तलाशी ली. राहुल केरल में अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड जा रहे थे जहां उनका जनसभा को संबोधित करने समेत कई चुनाव प्रचार गतिविधियों में भाग लेने का कार्यक्रम है.
 
वह लगातार दूसरी बार वायनाड से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं जहां 26 अप्रैल को मतदान होगा. वहीं आज राहुल गांधी ने दक्षिणी राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार के तहत सोमवार को यहां सुल्तान बठेरी में विशाल रोड शो किया. राहुल पड़ोसी तमिलनाडु में नीलगिरी जिला पहुंचे और वहां कला व विज्ञान कॉलेज के छात्रों से बातचीत की. वह वहां से सड़क मार्ग से केरल में सुल्तान बठेरी पहुंचे.
 
सुल्तान बठेरी में राहुल ने एक कार की खुली छत पर बैठकर रोड शो किया. इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता उनकी तस्वीर वाले बैनर लिए साथ चलते रहे. राहुल का आज नजदीकी पुलपल्ली में किसानों की एक रैली को भी संबोधित करने का कार्यक्रम है. पुलपल्ली मुख्य रूप से एक कृषि क्षेत्र है जहां बड़ी संख्या में किसान रहते हैं.
 
कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि राहुल के मानंतवाडी, वेल्लामुंडा और पदिनजारतारा में भी रोड शो निकालने और वहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने की संभावना है. इस दौरे पर राहुल गांधी के मानंतवाडी बिशप के साथ एक बैठक करने की उम्मीद है जो हाल में कुछ गिरजाघरों द्वारा ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म दिखाए जाने को लेकर बढ़ रहे विवाद के मद्देनजर राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है.
 
बाद में शाम को वह पड़ोसी कोझिकोड जिले में कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे (यूडीएफ) की एक रैली को संबोधित करेंगे. वायनाड से दोबारा अपनी किस्मत आजमा रहे राहुल गांधी लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद दूसरी बार इस निर्वाचन क्षेत्र में आए हैं.
Scroll to Top