ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ओवरलोड ट्रक के ऑडियो का मामला, मंत्री और अन्य पर लोकायुक्त परिवाद

वाराणसी  (मानवीय सोच)  अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर और डॉ नूतन ठाकुर ने लोकायुक्त के समक्ष परिवाद प्रस्तुत किया है। परिवहन विभाग की एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग तथा ओवरलोड ट्रकों से भारी वसूली की शिकायत तथा इस प्रक्रिया में दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने के स्थान पर उन्हें बचाने के आरोपों के संबंध में लोकायुक्त के समक्ष परिवाद प्रस्तुत किया है। 

अपने परिवाद में उन्होंने कहा कि उन्हें 4.07 मिनट की बातचीत की एक रिकॉर्डिंग मिली, जो उप परिवहन आयुक्त वाराणसी अशोक कुमार सिंह, एआरटीओ चंदौली एसपी देव और चंदौली में तैनात परिवहन विभाग के एक सिपाही विपिन कुमार की बताई गयी थी। इस बातचीत में बिहार बॉर्डर पर अवैध वसूली को तेजी से बढाए जाने की योजना पर चर्चा की जा रही है। बातचीत में कहा गया है कि यह योजना तभी सफल होगी जब कम से कम छह सात सौ ट्रक गुजरेंगे, मात्र दो तीन सौ ट्रक से काम नहीं होगा और बदनामी अलग से हो जाएगी। बातचीत में प्रति ट्रक 3000 रुपये की रेट वसूली रेट होने की बात भी कही गई।

 

Scroll to Top