डिप्टी सीएम केशव प्रसाद और भाजपा जिलाध्यक्ष के वार्ड में भी मुरझाया कमल

कौशांबी  (मानवीय सोच) नगर पंचायत चुनाव में भाजपा ने पूरा जोर सिर्फ अध्यक्ष पद के उम्मीदवार को जिताने में लगा दिया। कमल का निशान लेकर चुनाव लड़ने वाले सभासद प्रत्याशियों पर किसी का ध्यान ही नहीं गया। अध्यक्ष पार्टी का बन गया, लेकिन सदस्यों के चुनाव में करारी हार का मुंह देखना पड़ा। यहां तक कि डिप्टी सीएम और जिलाध्यक्ष के वार्ड में भी कमल मुरझा गया।

नगर का वार्ड नंबर नौ शिवाला पर सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का गृह वार्ड है। हालांकि, वह तो यहां वोटर नहीं हैं, लेकिन डिप्टी सीएम के परिजन वार्ड के मतदाता जरूर हैं। डिप्टी सीएम के इस गृहवार्ड से भाजपा को मिलाकर छह प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे। निर्दलीय प्रत्याशी अंकित कुमार मिश्रा ने 449 वोट पाकर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा उम्मीदवार विपिन यादव को महज 77 मत ही मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *