ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ एयरपोर्ट बंद, सभी उड़ानें रद्द

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मंगलवार को सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं। यात्रियों का टिकट कैंसिल कर उन्हें किराया लौटा दिया गया। एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा- हमारा प्रयास है कि दोपहर 2 टर्मिनल पर चल रहे कार्य के दौरान क्रेन सुरक्षित ऊंचाई से ऊपर जाकर रुक गई। अमौसी एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने कहा, ‘जैसा कि आप जानते हैं कि CCSI हवाई अड्डा यात्रियों को बेहतर अनुभव के लिए अपने बुनियादी ढांचे को लगातार डेवलप कर रहा है। फर्स्ट फेज के बाद अब हवाई अड्डे पर टर्मिनल-3 के दूसरे चरण का विस्तार शुरू किया गया है।’ लखनऊ एयरपोर्ट पर उड़ानें रद्द करने की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। क्रेन की तकनीकी समस्या बनी उड़ान रोकने की वजहटर्मिनल 3 पर निर्माण कार्य के दौरान प्रोजेक्ट पर काम कर रही क्रेन में तकनीकी समस्या आ गई।

क्रेन सुरक्षित उड़ान संचालन सीमा से ऊपर की ऊंचाई पर अटक गई। इसलिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सुरक्षित हवाई यातायात को ध्यान में रखते हुए सभी उड़ानों पर अस्थायी रोक लगा दी। यहां की उड़ानों पर लगी रोकलखनऊ एयरपोर्ट से उड़ान का संचालन रुक जाने से अहमदाबाद, मस्कट, दिल्ली, मुंबई, दुबई, नागपुर, अमृतसर, दिल्ली, रायपुर, रियाद, गुवाहाटी जाने वाली सभी उड़ानों पर रोक लगाई गई है। मंगलवार सुबह 6.25 पर लखनऊ से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-505 ने अपने निर्धारित समय 6.25 के बजाय 7.07 पर उड़ान भरी थी।

इसके बाद से किसी विमान ने उड़ान नहीं भरी। क्रेन में तकनीकी समस्या आने के चलते यह सुरक्षित ऊंचाई से ऊपर जाकर अटक गई। हवाई अड्डे की टीम तकनीकी समस्या को ठीक करने और जल्द से जल्द उड़ान संचालन दोबारा शुरू करने के लिए काम कर रही है। एयरलाइन ऑपरेटरों, एएसजी और अन्य शेयर होल्डर्स के सहयोग से एयरपोर्ट ने टर्मिनल पर यात्रियों के बैठने की अतिरिक्त व्यवस्था की है। प्रवक्ता ने कहा, यात्रियों को जलपान और पानी भी उपलब्ध कराया गया है। हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन को बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। एयरपोर्ट पर अचानक फ्लाइट रद्द करने की वजह से काउंटर पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। यात्रियों ने सुविधा न मिलने की कही बातएयरपोर्ट पहुंचे देवता प्रसाद तिवारी ने बताया कि वे अपनी बेटी को छोड़ने आए हैं। उनकी लखनऊ से मुंबई की फ्लाइट है। लेकिन यहां पहुंचे तो बताया गया कि फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है। कोई कारण नहीं बताया गया है। अभी अंदर गए हैं, देखिए क्या होता है। हमें कोई सुविधा नहीं दी गई है।

Scroll to Top