सावन के सोमवार और कांवर यात्रा को लेकर लखनऊ पुलिस अलर्ट

लखनऊ : (मानवीय सोच) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सावन के सोमवार को लेकर पुलिस ने पूरी तैयारियां कर ली है। इसको लेकर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने खाका भी तैयार कर लिया है। सावन माह के सोमवार और कावंड़ यात्रा को सकुशल निपटाने के लिए बड़े स्तर पर पुलिस के अधिकारियों और कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

डीसीपी सेंट्रल अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि राजधानी के 270 शिव मंदिरों पर 6 डीसीपी, 8 एडीसीपी, 20 एसीपी, 102 निरीक्षक, 127 उपनिरीक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही 7 महिला उनि, 92 मुख्य आरक्षी, 271 आरक्षी, 188 महिला आरक्षी और 4 कंपनी पीएसी भी लगाई गई है। वहीं ट्रैफिक डायवर्जन को लेकर भी पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है।

डीसीपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि जहां पर कांवड़ यात्रियों द्वारा आवागमन किया जा रहा है वहां पर डायल 112 द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि लखनऊ में दो प्रमुख बुधवेश्वर महादेव मंदिर और मनकामेश्वर मंदिर है, वहां पर एक-एक कंपनी पीएसी अतिरिक्त सिविल फोर्स के साथ लगाई गई है। डीसीपी ने बताया कि इसके साथ ही ट्रैफिक के भी व्यापक प्रबंध किए गए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *