ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार रोककर शव ले गई लखनऊ पुलिस

लखनऊ  (मानवीय सोच)  गौरी इलाके में शनिवार रात एक युवक का शव संदिग्ध हालात में घर के अंदर मिला। परिवारीजनों ने मायके गई उसकी पत्नी को भी सूचना नहीं दी और शव को अंतिम संस्कार के लिये श्मसान घाट लेकर चले गये। इसी बीच पत्नी व पुलिस को इसकी सूचना मिली। पुलिस ने श्मशान घाट पहुंच कर अंतिम संस्कार रोक दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

पुलिस के मुताबिक गौरी विहार कॉलोनी निवासी फल विक्रेता विवेक शर्मा (35) शनिवार देर शाम घर लौटे थे। उनका मायके गई पत्नी रूपल से घर न लौटते को लेकर कहासुनी हुई। इस पर गुस्से में विवेक ने फोन काट दिया। पति से तीन माह पहले हुए किसी विवाद के बाद रूपल काकोरी के डिघियां स्थित मायके चली गई थी। रात में विवेक ने मां से खाना मांगा। मां खाना लेकर पहुंची तो वह बिस्तर पर बेसुध मिला था। घरवाले आनन- फानन में उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार दोपहर परिजन शव को आलमबाग स्थित श्मशान घाट लेकर पहुंचे। वह अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इस बीच सरोजनीनगर पुलिस को पत्नी रूपल द्वारा उसे बिन बताए पति विवेक का अंतिम संस्कार किए जाने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर सरोजनीनगर संतोष कुमार आर्य पुलिस बल के साथ श्मशान घाट पहुंच गए। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि अंतिम संस्कार के पहले पुलिस को सूचना देनी है। विवेक के परिवार में पत्नी व तीन वर्ष की एक बेटी है। 

सुसाइड नोट में पत्नी और एक रिश्तेदार पर प्रताड़ना का आरोप 
पुलिस के मुताबिक विवेक के परिजनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने एक सुसाइड नोट दिखाया। बताया गया कि एक विवेक के कमरे से मिला था। सुसाइड नोट में पत्नी रूपल और एक रिश्तेदार पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर ने बताया कि फोरेंसिक लैब भेजकर सुसाइड नोट की जांच कराई जाएगी। सुसाइड नोट मिला था तो घरवालों ने इसकी सूचना पहले पुलिस को क्यों नहीं दी। इन तमाम बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।

Scroll to Top