लखनऊ के निजी अस्पताल में 94 किडनी और 13 लिवर के सफल ट्रांसप्लांट करने का दावा

लखनऊ : (मानवीय सोच) निजी अस्पताल अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल ने 100 सफल अंग प्रत्यारोपण सर्जरी करने में कामयाबी हासिल की है। राजधानी और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को अल्ट्रामॉडर्न मेडिकल फैसिलिटी से इलाज करने का दावा करते हुए अस्पताल प्रशासन ने कैडवेरिक ट्रांसप्लांट यानी मृत शरीर से मिलने वाले ऑर्गन जैसे लिवर और किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा भी उपलब्ध होने का दावा किया हैं।

इस दौरान अपोलो अस्पताल के ग्रुप मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर पेडियाट्रिक गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. अनुपम सिब्बल ने बताया कि अपोलो ट्रांसप्लांट प्रोग्राम अल्ट्रा मॉडर्न मेडिकल टेक्नोलॉजी के माध्यम से सेवाएं उपलब्ध कराने वाला दुनिया के सबसे बड़े ऑर्गन ट्रांसप्लांट प्रोग्राम्स में से एक है। उन्होंने दावा किया कि अपोलो के ट्रांसप्लांट कार्यक्रम के तहत साल 2012 से सालाना 1200 से अधिक आर्गन ट्रांसप्लांट हो रहे हैं रहे हैं। इस प्रोग्राम के तहत एक कैलेंडर वर्ष में 1000 से अधिक प्रत्यारोपण के महत्वपूर्ण आंकड़े को हासिल किया गया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *