ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अंतर्राष्ट्रीय बाजार से जुड़े हैं लखनऊ के तस्करों के तार

प्रमुख शहरों में सिंथेटिक ड्रग का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। नोरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में सिंथेटिक दवाओं का सालान करीब सौ करोड़ से अधिक का करोबार हो रहा है। लेकिन वैध दवाओं की शक्ल में बिक रहा यह नशा मुश्किल से 10 फीसदी ही पकड़ में आ रहा है। शुक्रवार को एसटीएफ ने ट्रॉमाडोल टैबलेट्स के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया। इनसे पूछताछ में सामने आया कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दवाओं की बिक्री कर रहे थे। यह इनपुट मिलने के बाद एनसीबी की टीम इस सिंडिकेट का पता लगाने में जुट गई है नॉरेकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की जांच में सामने आया कि रेव पार्टियों के बढ़ते चलन ने सिंथेटिक ड्रग के कारोबार को बढ़ा दिया है।

नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम जैसे शहरों के बाद  लखनऊ में भी यह तेजी से पैर पसार रहा है। गांजा, चरस, अफीम जैसे प्राकृतिक मादक पदार्थों से तैयार होने वाले नशे के मुकाबले रसायनिक तत्वों से बनाए जा रहे सिंथेटिक ड्रग आसानी से सुलभ और ज्यादा उत्तेजक हैं। इसलिए युवा जल्दी इसकी लत पकड़कर नशे के दलदल में फसते जा रहे हैं। इसमें कुछ दवाएं ऐसी भी हैं जिनकी एक डोज ही जिंदगी के लिए घातक साबित हो सकती है। नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने चार साल में जितने मादक पदार्थ पकड़े उनमें 20 से 30 फीसदी सिंथेटिक ड्रग शामिल हैं। 2020 से अबतक एनसीबी ने प्रदेश भर से करीब 60 हजार किलो मादक पदार्थ पकड़े हैं। इनकी बाजार कीमत 400 करोड़ रूपये से ज्यादा है। इसमें बड़ी मात्रा में नाइट्राजपॉम, अल्प्राजोलम, क्लोनाजपॉम, एमडीएम, एलएसडी और नशीली दवाओं में उपयोग होने वाला घातक रसायन एसिटिक एनहाइड्राइड शामिल है।

Scroll to Top