ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पाकिस्तान की वजह से बिगड़ा लखनऊ का मौसम

लखनऊ   (मानवीय सोच)  पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के खराब मौसम का असर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पर रविवार को साफ तौर पर देखने के लिए मिला. लखनऊ में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली. शुक्रवार देर शाम हुई बारिश के बाद रविवार को भी सुबह से ही लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बूंदाबांदी हुई. यही नहीं सुबह से ही बादलों की भी आवाजाही देखने के लिए मिली.

रविवार को दिनभर रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश हो रही है. पश्चिमी विक्षोभ पहले ईरान फिर अफगानिस्तान इसके बाद पाकिस्तान से होकर गुजर रहा है. पाकिस्तान से होकर गुजरते हुए अब भारत में प्रवेश कर रहा है. ऐसे में भारत में प्रवेश करते ही इसके असर को देखा जा सकता है. यूं कहें कि पाकिस्तान के मौसम का असर साफ तौर पर लखनऊ पर देखने के लिए मिल रहा है. क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ इन्हीं देशों से होकर भारत में प्रवेश करता है.

मोहम्मद दानिश ने बताया कि लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में अगले पांच दिनों तक इसी तरह मौसम रहेगा. रुक-रुक कर बारिश होगी. किसी जिले में ज्यादा बारिश होगी तो किसी में कम बारिश होगी. तापमान में भी गिरावट आएगी. इसी के साथ अभी तक जो पिछले एक हफ्ते से लखनऊ में अच्छी धूप खिल रही थी, उसमें अब बादलों की आवाजाही रहेगी. बारिश के कारण लखनऊ में दिन का तापमान गिर गया. दिन में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा जबकि रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे होने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है.

पड़ोसी मुल्क के मौसम का असर लखनऊ पर
लखनऊ पर भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के खराब मौसम का असर साफ तौर पर नजर आ रहा है. वहां पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. इसका असर लखनऊ पर नजर आ रहा है. लोगों को पिछले कुछ दिनों में सर्दी से अच्छी राहत मिली थी लेकिन एक बार फिर से लोगों की दिक्कतें बढ़ती हुई नजर आ रही है.

रेनकोट पहन कर निकले लोग
रविवार को सुबह से ही लखनऊ में हो रही बारिश को देखते हुए लोग रेनकोट पहनकर अपने घरों से बाहर निकले. अगले पांच दिनों तक लोगों को इसी तरह रेनकोट का सहारा लेना पड़ेगा.

Scroll to Top