ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लकी अली ने विवादित फेसबुक पोस्‍ट पर हिंदू भाई-बहनों से मांगी माफी

नई दिल्‍ली: (मानवीय सोच) गायक लकी अली ने अपने विवादित फेसबुक पोस्‍ट के लिए माफी मांग ली है. उनके फेसबुक पोस्ट के बाद विवाद खड़ा हो गया था, जिसमें दावा किया गया कि “ब्राह्मण” शब्द “इब्राहिम” से लिया गया था.इसके बाद सोशल मीडिया पर लकी अली की काफी आलोचना हुई. विवाद बढ़ने पर लकी अली ने माफी मांग अपना फेसबुक पोस्‍ट हटा लिया है.

बता दें कि लकी अली बहुत लंबे समय से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और अक्सर कई मुद्दों पर अपनी राय खुलकर सामने रखते हैं. लेकिन इस बार उनके पोस्‍ट ने सनसनी फैला दी है. लकी अली ने इसके बाद फिर एक नया ट्वीट किया है, जिसमें उन्‍होंने साफ किया है कि उनका उद्देश्‍य समाज को तोड़ना नहीं, बल्कि जोड़ना है. लकी अली ने ट्वीट किया-

मुझे अपनी पिछली पोस्ट से जो विवाद हुआ, उसका अहसास है. हालांकि, मेरा इरादा किसी के बीच संकट या गुस्सा पैदा करने का नहीं था. मुझे इसका काफी अफसोस है. मेरा इरादा हम सभी को एक साथ लाने का था, लेकिन यह सही नहीं रहा. मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया. अब मैं जो पोस्ट कर रहा हूं, उसके बारे में और अधिक जागरूक हो जाऊंगा. 

Scroll to Top