‘मैडम एक और…तुम भी खाओगे’ प्रियंका गांधी ने रेस्टोरेंट में बनाया डोसा

मैसूर  (मानवीय सोच)  प्रियंका गांधी कर्नाटक के दौरे पर हैं। उन्होंने चुनावों को मद्देनजर रखते हुए जनसभाएं की। हालांकि इसी बीच ब्रेक के दौरान वह डोसा भी बनाती हुई नजर आईं। दरअसल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने चुनावी राज्य कर्नाटक में अपने व्यस्त चुनाव अभियान से ब्रेक लिया। जिसके बाद वह मैसूर के सबसे प्रसिद्ध मायलारी रेस्टोरेंट में नाशता करने के लिए पहुंची थी, वहां पहुंच कर उनके मन में डोसा बनाने की इच्छा जागृत हुई।

प्रियंका ने सीखा डोसा बनाना

कांग्रेस के राज्य प्रमुख डीके शिवकुमार, पार्टी महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला के साथ कुछ अन्य लोगों के साथ, वह मैसूर के सबसे पुराने मायलारी होटल में नाश्ते के लिए गईं‌ थीं। इडली और डोसा खाने के बाद वाड्रा ने डोसा बनाने की कला सीखने की इच्छा जताई। महासचिव की यह इच्छा भी पूरी हुई। उनकी इच्छा सुनते ही रेस्टोरेंट का मालिक बहुत खुश हुआ और वह फौरन मान गया। वह उन्हें अपने साथ किचन में ले गया। जहां प्रियंका ने खुद डोसा बनाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *