ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गैर मुस्लिम बच्चों को प्रवेश देने वाले मदरसों की नहीं होगी जांच

लखनऊ  (मानवीय सोच)  मदरसा शिक्षा परिषद गैर मुस्लिम बच्चों को प्रवेश देने वाले की मदरसों की जांच नहीं कराएगा। बुधवार को इंदिरा भवन स्थित अल्पसंख्यक कल्याण निदेशालय में मदरसा बोर्ड की बैठक में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सिफारिश को खारिज कर दिया गया। 

गौरतलब है कि आयोग ने गैर मुस्लिम बच्चों को दाखिला देने वाले सभी मदरसों की जांच कराने व वहां पढ़ रहे गैर मुस्लिम बच्चों का प्रवेश अन्य विद्यालयों कराए जाने की सिफारिश की थी। बोर्ड की बैठक में इसे धार्मिक आधार पर भेदभाव वाली सिफारिश मानते हुए सर्वसम्मति से खारिज कर दिया गया। बोर्ड के चेयरमैन डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद ने कहा कि माता-पिता अपनी इच्छा से बच्चों को मदरसों में पढ़ने के लिए भेज रहे हैं। हम इस पर रोक नहीं लगा सकते हैं। 

उन्होंने बताया कि बोर्ड ने बच्चों को एनसीईआरटी पाठ्यक्रम की पुस्तकें मिलने में आ रही दिक्कतों पर संज्ञान लिया। वहीं, चरणबद्ध तरीके से एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने पर सहमति बनी। जिस तरह बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों में कक्षा एक से तीन तक एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू किया है। वही मदरसों में भी लागू रहेगा। कक्षा तीन से ऊपर की कक्षाओं में बेसिक शिक्षा विभाग की पुस्तकों को अनुमन्य किए जाने का निर्णय लिया गया ताकि बच्चों को आसानी से पुस्तकों मुहैया हो सके। 

बैठक में मदरसों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए अनुदानित मदरसों में कार्यरत शिक्षकों को प्रशिक्षण दिलाने का निर्णय भी लिया गया। इस दौरान अल्पसंख्यक कल्याण निदेशक जे. रीभा, बोर्ड के सदस्य कमर अली, तनवीर रिजवी, डा. इमरान अहमद, असद हुसैन, वित्त एवं लेखाधिकारी आशीष आनंद, बोर्ड के रजिस्ट्रार जगमोहन सिंह मौजूद रहे।

Scroll to Top