ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

माफिया अतीक की 34 करोड़ की संपत्ति आज होगी कुर्क

लखनऊ (मानवीय सोच) फूलपुर से पूर्व सांसद व माफिया अतीक अहमद की मुश्किल और बढ़ती जा रही है। खुद गुजरात की जेल में बंद है। वहीं दोनों बेटे उत्तर प्रदेश के जेल में, सिर्फ पत्नी ही घर पर है। प्रशासन ने उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत 14(1) की कार्रवाई के तहत अब तक करीब एक हजार करोड़ की सपंत्ति कुर्क कर चुकी है। वहीं शनिवार को लखनऊ के गोमतीनगर व गोमतीनगर विस्तार इलाके में 34 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी कर चुकी है। प्रयागराज की धूमनगंज थाने की पुलिस शनिवार को कार्रवाई करेगी।

माफिया अतीक अहमद गुजरात के साबरमती जेल में बंद है। उनके दो बेटों सहित करीब 9 करीबी रिश्तेदार जेल की सलाखों के पीछे हैं। प्रदेश सरकार ने माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए गैंगस्टर एक्ट के तहत 14 (1) की कार्रवाई तेजी से कर रही है। इसी के तहत अतीक अहमद की करीब एक हजार करोड़ की संपत्ति पुलिस ने कुर्क कर ली। 

प्रभारी निरीक्षक धूमनगंज राजेश मौर्या के मुताबिक 14 सितंबर को फैजुल्लागंज के इंद्रापुरी कालोनी में स्थित अतीक अहमद के 8 करोड़ रुपये के बंगले को कुर्क किया था। इसके बाद अन्य संपत्तियों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही थी। हाल ही में गोमतीनगर के विजयंत खंड में आवासी व व्यावसायिक और गोमतीनगर विस्तार के भैसौरा में दो बड़ी संपत्तियों की जानकारी जुटाई। 

इस संबंध में तहसील से भी सारा ब्योरा जुटा लिया गया है। कोर्ट से इसे कुर्क करने केलिए आदेश हासिल कर लिया गया है। शनिवार को इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए टीम का गठन किया गया है। शनिवार दोपहर को पुलिस टीम इन दोनों संपत्तियों को कुर्क करेगी। 

Scroll to Top