प्रयागराज (मानवीय सोच) उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन और बमबाज गुड्डू मुस्लिम जल्द सरेंडर कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस शाइस्ता और गुड्डू मुस्लिम की जोरों से तलाश में जुटी है।
उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी माफिया अतीक के बेटे असद और शूटर गुलाम को 13 अप्रैल को यूपी एसटीएफ ने झांसी में मुठभेड़ में मार गिराया था। इसके बाद 15 अप्रैल को प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल के बाहर माफिया अतीक और अशरफ को तीन हमलावरों ने गोलियों से भून डाला था।
बेटे के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद भी शाइस्ता सामने नहीं आई। इसके बाद शौहर और देवर की हत्या के बाद आखिरी बार चेहरा भी देखने नहीं पहुंची। अब जानकारी मिल रही है कि अतीक का करीबी गुड्डू मुस्लिम शाइस्ता को बचाने में जुटा है।
