अयोध्या के नरसिंह मंदिर के महंत लापता, फोन पर नहीं मिल रहा कोई जवाब

अयोध्या  (मानवीय सोच)  कोतवाली अंतर्गत रायगंज चौकी क्षेत्र में स्थित नरसिंह मंदिर के महंत बीते 10 दिन से लापता हैं। मामले में सोमवार की रात पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है।

कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि लापता महंत राम शरण दास करीब 10 दिन पहले मंदिर में रहने वाले लोगों को बता कर गए थे कि वह प्रयागराज जा रहे हैं और माघ मेले के उपरांत आ जाएंगे। 

बताया कि अब उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ है जिससे उनके बारे में कुछ पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस उन्हें ढूंढने का प्रयास कर रही है। उनकी काल डिटेल खंगाली जा रही है।

रेलवे  स्टेशन पर सीसीटीवी भी खंगाल रहे हैं। ध्यान रहे कि नरसिंह मंदिर में बीते अगस्त में मंदिर पर कब्जेदारी को लेकर विवाद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *