हनुमानगढ़ी के महंत ने बंगला छिनने के बाद राहुल गांधी को दिया ऑफर

अयोध्या  (मानवीय सोच) राहुल गांधी को संसद की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के बाद लोकसभा सचिवालय की ओर से उन्हें आवंटित बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया था। इस नोटिस के बाद से कांग्रेस ‘मेरा घर, राहुल गांधी का घर’ मुहिम चला रही है। कांग्रेस की ओर से चलाई जा रही मुहिम के बीच अब अयोध्या के एक महंत ने भी राहुल गांधी को हनुमानगढ़ी मंदिर में आकर रहने का ऑफर दिया है ।

अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत संजय दास ने राहुल गांधी को मंदिर परिसर में स्थित अपना आवास रहने के लिए देने का ऑफर दिया और कहा कि हम अयोध्या के संत इस पावन शहर में उनका स्वागत करते हैं। संजय दास ने कहा कि राहुल गांधी अगर हनुमानगढ़ी परिसर में आना और रहना चाहें तो उनका स्वागत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *