ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

न्यूयॉर्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा को हथौड़े से तोड़ा

न्यूयॉर्क  (मानवीय सोच) भारत ने न्यूयॉर्क में शुक्रवार को एक हिंदू मंदिर के बाहर महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़े जाने की घटना पर ऐतराज जताते हुए कड़ी निंदा की है। न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने अमेरिकी अधिकारियों के सामने भी यह मामला उठाया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके इस तरह की घृणित घटना के लिए जिम्मेदारी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। अमेरिका में महात्मा गांधी की मूर्तियों पर लगातार हमले हो रहे हैं। दो सप्ताह में यह दूसरी घटना जब महात्मा गांधी की प्रतिम का क्षतिग्रस्त या नुकसान पहुंचाया गया है।

ताजा घटनाक्रम न्यूयॉर्क के क्वींस में इस महीने की शुरुआत में यहां एक मंदिर में महात्मा गांधी की प्रतिमा को हथौड़े से तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। मीडिया की खबरों में शुक्रवार को यह कहा गया। वाणिज्य दूतावास ने एक बयान में कहा कि वह ‘न्यूयॉर्क के क्वींस में एक मंदिर के बाहर महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़े जाने की कड़ी निंदा करता है। हमने इस मामले को अमेरिकी अधिकारियों के समक्ष उठाया है जांच की मांग की है ताकि इस तरह की घृणित कार्रवाई के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जा सके।’

हथौड़े मारकर जमीन पर गिरा दिया

‘सीबीएसन्यूज डॉट कॉम’ के अनुसार, ‘सर्विलांस वीडियो में दिखा है कि एक व्यक्ति मंगलवार को गांधी की प्रतिमा पर हथौड़े से वार कर उसका सिर तोड़कर गिरा देता है। कुछ मिनट बाद, छह लोगों का एक समूह बारी बारी से प्रतिमा को हथौड़े से मारकर गिरा देता है। साउथ रिचमंड हिल स्थित श्री तुलसी मंदिर के संस्थापक लखराम महाराज के हवाले से कहा गया, उन्हें (हमलावरों को) इस तरह हमारे पीछे आते देखना बहुत दुखद है।

मंदिर के सामने लिखे मिले अपशब्द

महाराज को बुधवार को सुबह जब घटना का पता चला तब तक गांधी की प्रतिमा मलबे में बदल गई थी। मंदिर के सामने और कुछ अन्य जगहों पर स्प्रे पेंट से ‘कुत्ते’ भी लिखा गया था। जांच अधिकारियों ने बताया कि दो हफ्ते पहले गांधी की वही प्रतिमा तोड़ी गई थी। एसेंबली सदस्य जेनिफर राजकुमार ने खबर में कहा, ‘गांधी की प्रतिमा को तोड़ा जाना, वास्तव में हमारी सभी मान्यताओं के खिलाफ है और यह समुदाय के लिए बहुत परेशान करने वाली हरकत है।’

फरवरी में भी हुई थी ऐसी घटना

अमेरिका में गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त या विरूपित करने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इस साल फरवरी में मैनहट्टन के यूनियन स्क्वायर में गांधी की आठ फुट ऊंची प्रतिमा को कुछ लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। खालिस्तान समर्थकों ने दिसंबर 2020 में वाशिंगटन में भारतीय दूतावास के सामने लगी गांधी की प्रतिमा को विरूपित किया था।

 

Scroll to Top