विजयवर्गीय के शूर्पणखा वाले बयान पर भड़कीं महुआ मोइत्रा :’हमारे कपड़े नहीं, आपकी सोच गंदी’

(मानवीय सोच) टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने शुक्रवार (14 अप्रैल) को बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय की सोच को गंदा बताते हुए उन पर निशाना साधा. महुआ मोइत्रा ने विजयवर्गीय की उस विवादित टिप्पणी पर उन्हें आड़े हाथों लिया, जिसमें बीजेपी नेता ने ‘गंदे कपड़े’ पहनने वाली लड़कियों की तुलना शूर्पणखा से की थी. टीएमसी सांसद ने एक कार्यक्रम में कहा कि हमारे कपड़े गंदे नहीं हैं, बल्कि आपकी सोच गंदी है. 

महुआ मोइत्रा ने ट्विटर अपनी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने लिखा है कि बीजेपी नेताओं और भक्तों के लिए शुक्रवार की सुबह का संदेश. हम बंगाली औरतें हैं

इसी महीने की शुरुआत में कैलाश विजयवर्गीय का एक वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में वो कहते नजर आ रहे थे कि आज भी जब मैं बाहर जाता हूं, मुझे पढ़े-लिखे युवा और बच्चे नशे की हालत में घूमते नजर आते हैं. मेरा मन करता है कि इन लोगों को पांच से सात (थप्पड़) लगा दूं तो इनका नशा उतर जाए. मैं सच कह रहा हूं, भगवान की कसम. हनुमान जयंती पर मैं झूठ नहीं बोलूंगा.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *