ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मैनपुरी उपचुनाव: ड‍िंपल ने भरा पर्चा, बोलीं-नेताजी का आशीर्वाद है साथ

मैनपुरी (मानवीय सोच)  लोकसभा सीट पर 5 दिसम्‍बर 2022 को होने वाले उपचुनाव के लिए डिंपल यादव ने नामांकन कर दिया है। नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव ऐसे में होने जा रहा है जब नेताजी (मुलायम सिंह यादव) हमारे बीच नहीं हैं। उन्‍होंने मैनपुरी की जनता से नेताजी के नाम पर ऐतिहासिक जीत दिलाने की अपील की। वहीं डिंपल यादव ने कहा कि नेताजी का आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ है। डिंपल के नामांकन में शिवपाल सिंह यादव के शामिल को टालते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि पूरा परिवार साथ है। 

नामांकन से पहले डिंपल और अखिलेश ने सैफई में मुलायम सिंह यादव के समाधि स्‍थल पर जाकर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी और आशीर्वाद लिया। वहीं कलेक्‍ट्रेट में डिंपल यादव ने चाचा रामगोपाल यादव के पैर छूकर आशीर्वाद लिए। नामांकन के बाद प्रेम कांफ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा कि मैनपुरी की जनता से नेताजी का सीधा-सीधा लगाव रहा है। नेताजी की शुरुआत और राजनीति के क्षेत्र में संघर्ष यहीं मैनपुरी में यहां की जनता के साथ रहा। आज जब नेताजी हमारे बीच में नहीं हैं मैं मैनपुरी की जनता से यही अपील करना चाहता हूं कि नेताजी के बताए हुए रास्ते पर हम सब चलें। जिस राजनीतिक, सामाजिक सम्‍मान के साथ नेताजी ने आर्थिक लड़ाई लड़ी है उसे आगे बढ़ाने का काम समाजवादी पार्टी करेगी। डिंपल यादव यहां से प्रत्‍याशी हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि यहां की जनता एक बार फिर नेताजी के नाम पर उन्‍हें ऐतिहासिक वोटों से जिताएगी। 

इस मौके पर डिंपल यादव ने कहा कि मैनपुरी ने नेताजी को पहचान दी और नेताजी ने मैनपुरी को पहचान दी। नेताजी का आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहा है। मुझे उम्‍मीद है कि मैनपुरी की जनता का आशीर्वाद भी समाजवादी पार्टी के साथ रहेगा, आने वाले दिनों में। 

सब मिलकर करेंगे प्रचार 
प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव ने शिवपाल सिंह यादव के नामांकन में मौजूद न रहने के सवाल को कई बार टालने की कोशिश की। उन्‍होंने कहा कि नेताजी के निधन से दुखी होने के चलते केवल प्रस्‍तावकों और बहुत कम समर्थकों के साथ नामांकन किया है। उन्‍होंने दावा किया कि पूरा परिवार साथ है और आने वाले दिनों में सब मिलकर चुनाव प्रचार करेंगे। बता दें कि आज शिवपाल सिंह यादव लखनऊ में अपनी पार्टी के कार्यालय पर मौजूद रहे। वह डिंपल के नामांकन के लिए मैनपुरी नहीं गए। 

तेजप्रताप को टिकट सवाल को भी टाला
अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में तेजप्रताप के टिकट के सवाल को भी टाल दिया। उन्‍होंने सवाल पूछने वाले पत्रकार से मुस्‍कुराते हुए कहा, ‘आप मैनपुरी के हैं…।’ उन्‍होंने कहा कि तेजप्रताप बगल में बैठे हैं, आपको उन्‍हीं से पूछना चाहिए। इस पर अखिलेश के साथ-साथ तेजप्रताप भी मुस्‍कुरा दिए। 

बीजेपी पर धांधली का आरोप 
अखिलेश यादव ने पूर्व में आजमगढ़ और रामपुर संसदीय सीट पर उपचुनाव में सपा को मिली हार पर हुए सवाल पर बोलते हुए कहा कि जिस ढंग से प्रशासन के माध्‍यम से लोगों को नहीं डालने दिया गया, वो सबने देखा। 

Scroll to Top