ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखीमपुर खीरी में बड़ा सड़क हादसा, डीसीएम और बस में भीषण टक्कर; 39 से ज्यादा घायल 10 की मौत

लखीमपुर  (मानवीय सोच) लखीमपुर खीरी जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में कई महिलाओं समेत 10 यात्रियों की मौत हो गई। घटना में करीब 39 लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से छह घायलों को लखनऊ रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, प्राइवेट बस बुधवार सुबह करीब सात बजे धौरहरा से लखीमपुर के लिए रवाना हुई थी, जबकि डीसीएम लखीमपुर से बहराइच की ओर जा रही थी। शारदा पुल पर अनियंत्रित डीसीएम बस से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और डीसीएम मौके पर पलट गई।

हादसे में डीसीएम के हेल्पर और बस में सवार छह यात्रियों की मौके पर मौत हो गई और करीब 39 यात्री घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चार और यात्रियों की मौत हो गई। 10 शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

घटना की सूचना पाकर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी संजीव सुमन मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। कमिश्नर रोशन जैकब भी कुछ ही देर में लखीमपुर आ गईं और अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

Scroll to Top