ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी ; 2 आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद

श्रीनगर  (मानवीय सोच)  जम्मू-कश्मीर में तैनात सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। शोपियां जिले के चक केलर इलाके से दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान गौहर मंजूर और आकिब हुसैन नंदा के तौर पर हुई है। ये दोनों पुलवामा के द्रबगाम इलाके के रहने वाले हैं। श्रीनगर रक्षा पीआरओ ने बताया कि इन दहशतगर्दों के पास से जंगी सामान बरामद हुए हैं। दोनों को केलर पुलिस को सौंप दिया गया है।

इससे पहले रविवार को जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का दावा किया, जिसे यूरोप से संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने जम्मू में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन की मदद से हथियारों और विस्फोटकों की खेप गिराए जाने में शामिल उसके 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया।

आरएस पुरा में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के साथ बासपुर बांग्ला क्षेत्र में ड्रोन से हथियार गिराए जाने की जांच की जा रही थी। इसी दौरान डोडा के चंदर बोस और कैंप गोले गुजराल के शमशेर सिंह को पकड़ा गया। अधिकारियों ने बताया कि उनके पास से चार पिस्तौल, आठ मैगजीन और 47 गोलियां बरामद हुई हैं।

जम्मू-कश्मीर के सांबा में दिखा संदिग्ध ड्रोन
जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती सांबा जिले में संदिग्ध ड्रोन को उड़ते देखा गया। सुरक्षा अधिकारियों ने रविवार को इस बारे मे जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिले में सीमावर्ती ग्रामीण इलाकों में कुछ संदिग्ध चीज को उड़ता देखा गया और निकटवर्ती पुलिस चौकी को इस बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि जानकारी मिलते ही एक पुलिस दल पर भेजा गया और बीएसएफ को इस बारे में जानकारी दी गई।

Scroll to Top