ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मालदीव की नेता ने किया तिरंगे का अपमान

मालदीव ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है। पहले पीएम मोदी और भारत के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने वाली निलंबित नेता मरियम शिउना ने अब तिरंगे का अपमान किया है। मरियम ने भारतीय झंडे के खिलाफ एक विवादित पोस्ट किया है।

तिरंगे का किया अपमान

दरअसल, मरियम शिउना ने विपक्षी दल मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) को निशाना बनाते हुए एक पोस्ट साझा किया था। उस पोस्ट में एमडीपी के लोगो की जगह भारतीय तिरंगे में लगे अशोक चक्र को लगाया गया था। हालांकि, मालदीव की इस नेता ने अब पोस्ट को डिलीट कर दिया है।

अब मांगी माफी

पोस्ट को हटाने के बाद शिउना ने भारत से माफी मांगी है। शिउना ने एक अन्य पोस्ट में कहा, मैं अपनी हालिया पोस्ट के कारण हुए किसी भी भ्रम या अपराध के लिए माफी मांगती हूं। यह मेरे ध्यान में लाया गया कि मेरे द्वारा उपयोग की गई छवि भारतीय ध्वज से मिलती जुलती है। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह पूरी तरह से अनजाने में हुआ था। भविष्य में, मैं अपने द्वारा साझा की जाने वाली सामग्री को सत्यापित करने में अधिक सतर्क रहूंगी, ताकि फिर ये गलती न हो।

भारत के खिलाफ भी उगला था जहर

बता दें कि इससे पहले जनवरी में शिउना और दो सहयोगियों अब्दुल्ला महजूम माजिद और मालशा शरीफ ने पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे पर गलत टिप्पणी की थी। तीनों नेताओं ने लक्षद्वीप को मालदीव के प्रतिद्वंद्वी पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने के प्रयास के रूप में बताया था। इसके बाद मुइजू सरकार ने तीनों को निलंबित कर दिया था।

Scroll to Top