ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

समर्थन जुटाने के लिए कल प्रदेश कांग्रेस प्रमुखों के साथ प्रचार करेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे

नई दिल्‍ली :  (मानवीय सोच)  कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए वरिष्‍ठ नेता और राज्‍यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने पर्चा भर दिया है. मुख्‍य मुकाबला खड़गे और शशि थरूर के बीच है. खड़गे के करीबी सूत्र ने NDTV को बताया कि मल्लिकार्जुन खड़गे समर्थन के लिए शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुखों के साथ प्रचार करेंगे. वे समर्थन हासिल करने के लिए कांग्रेस के 9500 प्रतिनिधियों के साथ प्रदेशों का भी दौरा 

इस सवाल पर कि क्‍या आपको लगता है कि जिस तरह से G-23 गुट के नेता मनीष तिवारी और पृथ्वीराज चौहान ने प्रस्तावक बनकर मलिकार्जुन खड़गे की दावेदारी का समर्थन किया है, उसके बाद G-23 गुट का अब पार्टी मेंकोई अस्तित्व है, हुसैन ने कहा, “देखिए, पहले कोई रिफॉर्म की बात कर रहा था, सक्रिय रणनीति  की बात कर रहा था,  किसी नई पहल को शुरू करने की वकालत कर रहा था. सोनिया गांधी और कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) ने चुनाव कराने का फैसला किया और उनकी मांग पूरी हो गई है.” उन्‍होंने कहा कि अब G-21, G-22, G-23 जैसा अब कुछ नहीं रहा तो फिर उसका कोई मतलब नहीं है. हर लेवल पर चुनाव हो रहे है. अब G-23 के नेता इन चुनावों में अलग-अलग उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे. एक अन्‍य सवाल पर उन्‍होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे भी अपना कैंपेन शुरू करेंगे. जिन नेताओं ने नामांकन भरा है अगर उन्होंने अपना नामांकन वापस नहीं लिया तो वह PCC चीफ के साथ स्वतंत्र रूप में कैनवस करेंगे.अपना एक प्‍लान बनाएंगे उनका जो विजन है, कांग्रेस को मजबूत करने का उसको कार्यकर्ताओं के साथ साझा करेंगे.

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख यानि 30 सितंबर के बाद 3 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. सबसे पहले नंबर पर हैं राज्यसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे. दूसरे नंबर पर हैं शशि थरूर जो तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद हैं. तीसरे उम्‍मीदवार हैं केएन त्रिपाठी जो झारखंड के कांग्रेस नेता हैं और झारखंड में मंत्री भी रह चुके हैं

Scroll to Top