ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ममता बनर्जी ने मंत्रियों के लिए बनाई ‘आचार संहिता’, इन कामों पर रोक

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) शिक्षक भर्ती घोटाले और पुश तस्करी स्कैम में घिरी टीएमसी ने पंचायत चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले छवि सुधारने की कवायद तेज कर दी है। बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने अपने मंत्रियों को हिदायत दी है कि वे लाल बत्ती और हूटर वाली कार का इस्तेमाल करना बंद कर दें। उनकी ओर से मंत्रियों और नेताओं के लिए एक आचार संहिता जारी की गई है, जिसमें बताया गया है कि वे लोग क्या कर सकते हैं और क्या नहीं। उनकी ओर से यह रूल बुक ऐसे समय में तैयार की गई है, जब पार्टी के दो नेताओं को घोटाले के आरोपों में केंद्रीय एजेंसियों ने अरेस्ट कर लिया है।

ममता सरकार के एक मंत्री ने कहा कि गुरुवार को कैबिनेट की मीटिंग में इसे लेकर चर्चा हुई थी। इस मीटिंग में मंत्रियों को हिदायत दी गई कि यदि उनके पास कोई फाइल आती है तो उसे ध्यान से पढ़ें और तभी साइन करें। ममता बनर्जी ने पार्थ चटर्जी को कैबिनेट से हटाने के बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल किया है और उसके बाद से यह पहली मीटिंग थी। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती में घोटाले के आरोप में ईडी ने पार्थ चटर्जी को अरेस्ट किया है। इसके अलावा उनकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के पास से 50 करोड़ रुपये कैश और बड़े पैमाने पर सोना बरामद किया गया है। कहा जा रहा है कि यह दौलत पार्थ चटर्जी की ही है।

मंत्रियों को नसीहत, कुछ भी करने का लाइसेंस नहीं मिला है

पार्थ चटर्जी ने कहा कि वह उस कमेटी के बारे में ज्यादा जानते नहीं थे, जिसे भर्ती की जिम्मेदारी दी गई थी। पार्थ ने कहा कि मेरे पास एक फाइल आई थी और मैंने उसे सिर्फ साइन करके वापस भेज दिया था। मीटिंग में मौजूद एक और मंत्री ने कहा, ‘बैठक में सीएम ने मंत्रियों से कहा कि वे लो-प्रोफाइल रहें। अपने क्षेत्रों में जाएं और सर्किट हाउस में ही ठहरें। जल्दी ही कैबिनेट मंत्रियों और राज्य मंत्रियों के कामों का भी बंटवारा कर दिया जाएगा। ममता दीदी ने मंत्रियों को चेतावनी दी है कि सिर्फ मिनिस्टर बन जाना ही सब कुछ नहीं है। यह इस बात का लाइसेंस नहीं है कि आप कुछ भी कर सकते हैं। उनके काम की निगरानी की जाएगी।’

विधायकों और ब्लॉक प्रमुखों के लिए भी जारी किया आदेश

ममता बनर्जी के करीबी टीएमसी के नेता अनुब्रत मंडल को भी बीते सप्ताह ही गिरफ्तार किया गया है। एक अन्य मंत्री ने कहा कि ममता बनर्जी ने नए मंत्रियों के लिए यह आचार संहिता बताई है। इसके अलावा उन्होंने उन पुराने मंत्रियों की भी खिंचाई की है, जिनके खिलाफ पहले से आरोप रहे हैं। उन्होंने हर किसी को अपनी छवि बेहतर बनाए रखने की नसीहत दी है। बता दें कि मार्च में ही ममता बनर्जी ने विधायकों और ब्लॉक प्रेसिडेंट्स के लिए आदेश जारी किया था कि वे गांवों में बाइक और साइकिलों पर ही जाएं। इसके अलावा ग्रामीणों के बीच अपने खर्च पर भोजन करें।

 

Scroll to Top