गोवा में ममता बनर्जी की TMC को झटका, राज्यसभा और पार्टी से लुइजिन्हो फलेरो ने दिया इस्तीफा

गोवा  (मानवीय सोच)  ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को मंगलवार (11 अप्रैल) को बड़ा झटका लगा. राज्य में टीएमसी का चेहरा रहे और पूर्व मुख्यमंत्री लुइजिन्हो फलेरो  ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. 

फलेरो का क्रिश्चियन बहुल दक्षिण गोवा में अच्छा खासा दबदबा है. ऐसे में 2024 के लोकसभा चुनाव  से पहले इससे टीएमसी को खासा नुकसान हो सकता है. फिलहार उन्होंने अपने अगले कदम को लेकर कुछ साफ नहीं कहा है. 

लुइजिन्हो फलेरो ने क्या कहा? 
लुइजिन्हो फलेरो ने राज्यसभा के सांसद पद से इस्तीफा देते हुए कहा, ”मैं टीएमसी छोड़ रहा हूं. अभी किसी दूसरी पार्टी में शामिल होने का प्लान नहीं है. आगे इसको लेकर कुछ भी होगा तो जानकारी दूंगा.”

फलेरो ने प्रेस रिलीज में बताया कि वो टीएमसी में ममता बनर्जी  के कहने और उनसे प्रेरित होकर शामिल हुए थे. उन्होंने उम्मीद जताई कि बनर्जी के नेतृत्व में पार्टी आगे बढ़ेगी. फलेरो ने साथ ही कहा कि मुझ पर विश्वास करने और महत्वपूर्ण पद देने के लिए बनर्जी का धन्यवाद. 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *