ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ममता का पीएम मोदी पर बड़ा हमला ; अंडमान में द्वीपों का नामाकरण केवल सियासी फायदे के लिए

कोलकाता  (मानवीय सोच)  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अंडमान और निकोबार में द्वीपों का नाम बदलना केवल सियासी फायदे लिए किया गया। उन्होंने केंद्र पर महान स्वतंत्रता सेनानी द्वारा परिकल्पित योजना आयोग को खत्म करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने द्वीपों का नाम शाहिद और स्वराज द्वीप रखा था, जब उन्होंने 1943 में द्वीपसमूह का दौरा किया था लेकिन अब इसका नाम बदला जा रहा है।

बनर्जी की यह प्रतिक्रिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बोस की 126वीं जयंती के अवसर पर केंद्र शासित प्रदेश के 21 द्वीपों का नाम परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखने के कुछ घंटे बाद आई है। बनर्जी ने कहा कि आज केवल लोकप्रियता हासिल करने के लिए, कुछ लोग अंडमान द्वीपों के नाम शाहिद और स्वराज द्वीप रखने का दावा कर रहे हैं, लेकिन इन द्वीपों को बोस ने ऐसे नाम दिए, जब वह वहां सेलुलर जेल का निरीक्षण करने गए थे। 

बंगाल के सीएम स्वतंत्रता सेनानी की जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। बनर्जी ने कई गणमान्य व्यक्तियों और बोस के परिवार के सदस्यों के साथ रेड रोड कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि दी।

Scroll to Top