सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट करने वाला शख्स गिरफ्तार

लखनऊ  (मानवीय सोच)  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस मामले में नरही थाना इलाके के कोट मझरिया गांव निवासी सुरेंद्र यादव को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। यादव ने सोमवार को ट्विटर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट की थी।

नरही थाना प्रभारी पन्ने लाल के मुताबिक अखिल भारतीय क्षत्रिय मंच के प्रभारी बृजेश सिंह ने इस मामले में मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई थी। पन्ने लाल ने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए यादव के खिलाफ आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *