ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

इफ्तार पार्टी में ईद का चांद बनकर पहुंचीं मनारा चोपड़ा

बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट मनारा चोपड़ा लाइमलाइट में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस जहां भी जाती हैं हर किसी का ध्यान खींचती हैं। अब हाल ही में मनारा चोपड़ा बॉलीवुड की फेमस इफ्तार पार्टी में पहुंचीं, जिसे बाबा सिद्दीकी ने रखी थी। हर साल रमजान के महीने में बाबा सिद्दीकी ग्रैंड इफ्तार पार्टी रखते हैं। जहां टीवी और फिल्म जगत के कई नामी हस्तियां पहुंचती हैं। इस साल भी उनकी पार्टी में सितारे जमीन पर उतर आए।

फिल्म हस्तियों का लगा मेला
2024 में भी मुंबई में बाबा सिद्दिकी की तरफ से हाल ही में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जहां, सलमान खान से लेकर प्रीति जिंटा तक, कई फिल्मी हस्तियां भी पहुंचीं। इनमें बिग बॉस 17 के भी कई कंटेस्टेंट्स शामिल हुए। महफिल की हाईलाइट मनारा चोपड़ा बनीं।

ईद का चांद बनकर पहुंचीं मनारा
मनारा चोपड़ा इस फेमस इफ्तार पार्टी में व्हाइट कलर का हैवी वर्क वाला ट्रेडिशनल आउटफिट पहनकर पहुंचीं। इसके साथ एक्ट्रेस ने हैवी ज्वेलरी कैरी की और बला की खूबसूरत लगीं। इफ्तार पार्टी से मनारा के कुछ वीडियो सामने आए है। एक वीडियो में एक्ट्रेस पार्टी से बाहर जाते हुए दिख रही है।

मुनव्वर फारूकी की इफ्तार पार्टी
बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी भी बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में नजर आए। ग्रीन कुर्ता और व्हाइट पायजामा पहने मुनव्वर फोटोशूट करवाते हुए स्पॉट हुए। मनारा और मुनव्वर के अलावा एक और बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट इस पार्टी में नजर आईं।

सलमान खान ने लूटी महफिल
बिग बॉस 17 की तेज तर्रार कंटेस्टेंट ईशा मालवीय ने भी पार्टी में शिरकत की। रेड कलर का सलवार सूट पहने एक्ट्रेस ने पार्टी में एंट्री की। इन सबके साथ बिग बॉस होस्ट सलमान खान भी इफ्तार पार्टी में स्पॉट हुए। हालांकि, ये पहली दफा नहीं था। भाईजान हर साल बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में शिरकत करते हैं।

Scroll to Top