ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

संबित पात्रा का आरोप ; केजरीवाल के साथ मिलकर मनीष सिसोदिया ने करोड़ों का घपला किया

नई दिल्ली: (मानवीय सोच)  भाजपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए संबित पात्रा ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पर गंभीर आरोप लगाएं हैं और कहा कि इन दोनों ने मिलकर करोड़ों का घोटाला किया है. संबित पात्रा ने कहा कि सही मायने में देखा जाए तो कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की जो नौटंकी है वो सही मायने में एक ही किस्म की है. आज जिस प्रकार के आम आमदी पार्टी का जो ड्रामा देखने को मिल रहा है, आप याद करिए चंद दिनों पहले ठीक इसी प्रकार का दृश्य राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का देखने को मिल रहा था.  जब राहुल गांधी को भ्रष्टाचार के मामले में बुलाया गया था, तब ठीक इसी प्रकार कांग्रेस पार्टी नौटंकी करने में लगी थी, प्रदर्शन करने में लगी थी. ये कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि ये जश्ने भ्रष्टचार है. पहले तो भ्रष्टाचार कीजिए, दलाली करिए और जब आपसे सवाल पूछा जाए तो आप जश्न मनाईए.

पात्रा ने आगे कहा, मनीष सिसोदिया जी मैं ये पूछना चाहता हूं कि आप वही पार्टी हैं. जिसने अन्ना हजारे जी को लेकर भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया था. पूरे भारत वर्ष में आपने प्रतिज्ञा ली थी कि हम भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेंगे. आम आदमी कितनी बड़ी नौटंकी पार्टी है जो लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने आए थें, आज वही सबसे कट्टर बेईमान पार्टी बनकर उभरी है. आजकल एक नया प्रचलन शुरू हो गया है. जब भ्रष्टाचारियों से सवाल-जवाब करने के लिए बुलाया जाता है, तो ये सबसे पहले राजघाट चले जाते हैं कि हम सत्याग्रह करेंगे.

Scroll to Top