मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मनीष सिसोदिया को बनाया आरोपी, दाखिल की करीब ढाई हजार पेज की चार्जशीट

दिल्ली (मानवीय सोच) आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार (5 मई) को चार्जशीट दाखिल की. इसमें ईडी ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आरोपी बनाया है. आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया 29 वें आरोपी हैं.

ED ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ दिल्ली के राउज एवेन्यु कोर्ट में लगभग ढाई हजार पेज की चार्जशीट दाखिल की है. आबकारी नीति में उनके खिलाफ CBI भी चार्जशीट दाखिल कर चुकी है. बता दें कि ईडी ने सिसोदिया को आबकारी नीति मामले में 9 मार्च को गिरफ्तार किया था. इससे पहले सीबीआई ने उन्हें 26 फरवरी को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था.

हाई कोर्ट में सिसोदिया की याचिका पर सुनवाई

ईडी की गिरफ्तारी के मामले में जमानत के लिए सिसोदिया ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है. इस याचिका पर गुरुवार (4 मई) को सुनवाई हुई. इस दौरान कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी किया और मामले की अगली सुनवाई के लिए 11 मई की तारीख तय की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *