एक बार फिर बिगड़ी मनीष सिसोदिया की पत्नी की तबीयत

दिल्ली  : (मानवीय सोच)  पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की पत्नी सीमा सिसोदिया की एक बार फिर तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें इलाज के लिए अस्पातल ले जाया गया। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं पाया है कि उन्हें कौन से अस्पातल में भर्ती कराया गया है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि जब उनकी तबीयत बिगड़ी उस वक्त सीमा घर पर ही मौजूद थीं। 

बता दें कि इससे पहले 25 अप्रैल को भी सीमा की तबीयत खराब हो गई थी, उस समय उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया था। बताया गया कि सीमा लंबे समय से मल्टीपल स्केलेरोसिस बीमारी से पीड़ित हैं। मनीष सिसोदिया के जेल और पढ़ाई के लिए बेटे के विदेश जाने के बाद से वह घर में अकेली हैं। इस कारण वह तनाव में रहती हैं। 
सीमा सिसोदिया का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया था कि मल्टीपल स्केलेरोसिस की बीमारी में मरीज के दिमाग का शरीर पर से नियंत्रण घटता चला जाता है। सीमा में भी ऐसे ही लक्षण दिख रहे हैं। इस बीमारी के चलते उनके शरीर की आधी कार्यक्षमता प्रभावित है। इसके चलते उनको चलने या बैठने में काफी परेशानी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *