ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पीएम मोदी की तारीफ करते हुए मांझी ने साझा की ये पोस्ट

बिहार में लोकसभा चुनाव के पहले सियासी हलचल तेज है। लोकसभा चुनाव को लेकर तस्वीर धीरे-धीरे साफ हो रही है। बहरहाल, इस बीच हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी होली के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर हुई बात को लेकर गदगद दिखाई दे रहे हैं।

जीतन राम मांझी ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट की है। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से फोन पर हुई बातचीत का जिक्र किया है। मांझी ने इस पोस्ट के माध्यम से पीएम मोदी की तारीफ करते हुए अपने दिल की बात कही है।

जीतन राम मांझी ने हालांकि इस बात का ब्यौरा नहीं दिया है कि उनकी पीएम मोदी से कब बातचीत हुई। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि होली के उल्लास के बीच अभी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत हुई।

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा है कि बातचीत के दौरान मोदी जी ने मेरे स्वास्थ की जानकारी ली। मोदी जी का यही व्यवहार और अपनों के प्रति चिंता उन्हें महान बना रहा है। तब ही तो पूरी दुनिया कह रही है ‘मैं मोदी का परिवार हूं।’

अबकी बार 400 पार…

बता दें कि इससे पहले जीतन राम मांझी ने भाजपा के औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह (Sushil Kumar Singh) के नामांकन के बाद आयोजित जनसभा में शामिल होने को लेकर अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट की थी।

मांझी ने सिंह को शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था- ‘औरंगाबाद बोले दिल से, भाई सुशील फिर से’ अबकी बार, चार सौ पार…।

बता दें कि बिहार में सबसे पहले जीतन राम मांझी की सीट ही फाइनल हुई है। वह गया सीट से लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरेंगे।

धीरे-धीरे साफ हो रही चुनावी तस्वीर

बता दें कि होली के मौके पर प्रदेश की सियासत से जुड़ी कुछ ऐसी खबरें सामने आई हैं, जिन्होंने चुनावी तस्वीर को और साफ किया है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

इसके अलावा महागठबंधन की दिल्ली में हुई बैठक के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने टिकट बंटवारे पर सहमति बनने की बात कही है। उन्होंने यह भी कहा है कि एक-दो दिन में उम्मीदवारों की सूची भी जारी हो जाएगी।

Scroll to Top