ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

संविधान विरोधी बता RSS मुख्यालय को घेरने की कोशिश, कई हिरासत में

नागपुर (मानवीय सोच) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नागपुर स्थित मुख्यालय को घेरने की कोशिश की गई है। भारत मुक्ति मोर्चा नाम के संगठन की ओर से यह घेराव किया गया था। इस मामले में पुलिस ने मुख्यालय के बाहर से कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। इसके अलावा आरएसएस कार्यालय के बाहर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। वामन मेश्राम के नेतृत्व वाले भारत मुक्ति मोर्चा ने आज नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) मुख्यालय की घेराबंदी करने का प्रयास करते हुए कहा कि इस संगठन की विचारधार भारतीय संविधान के अनुरूप नहीं है। इस बीच पुलिस ने वामन मेश्राम को हिरासत में ले लिया है।

इस मार्च में शामिल होने के लिए भारत मुक्ति मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता नागपुर पहुंचे थे। हालांकि पुलिस ने इस मार्च की इजाजत देने से इनकार कर दिया। इसलिए पुलिस ने इस मार्च को आगे नहीं बढ़ने दिया। पुलिस ने उन्हें रोका तो कार्यकर्ताओं ने इंदौरा चौक पर ही धरना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरएसएस के खिलाफ नारेबाजी भी की। भारत मुक्ति मोर्चा संगठन को पुलिस द्वारा विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी गई क्योंकि शहर में धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे

हाई कोर्ट से नहीं मिली परमिशन, पुलिस भी हुई सख्त

इसके साथ ही बॉम्बे हाई कोर्ट ने वामन मेश्राम की याचिका को भी खारिज कर दिया और निर्देश दिया कि पुलिस को आवेदन कर 6 से 9 अक्टूबर के बीच कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। अदालत की ओर से भी परमिशन न मिलने के बाद पुलिस सख्त थी। हालांकि, वामन मेश्राम और उनके संगठन के आंदोलन के स्टैंड पर बने रहने के कारण नागपुर सिटी पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से पूरे इंदौरा इलाके में धारा 144 लागू कर दी है। 

इलाके में धारा 144 लागू, कई लोग हिरासत में लिए गए

नागपुर के पुलिस कमिश्नर ने बताया कि भारत मुक्त मोर्चा की ओर से 6 अक्टूबर को आंदोलन की परमिशन मांगी गई थी। कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए हमने परमिशन देने से इनकार कर दिया था। उन लोगों की ओर से सहयोग नहीं किया जा रहा है। ऐसे में धारा 144 लागू कर दी गई है और कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

Scroll to Top