कांग्रेस नेता अजय श्रीवास्तव समेत कई नेता भाजपा में हुए शामिल

लखनऊ (मानवीय सोच) यूपी निकाय चुनाव में पहले बड़ी संख्या में कांग्रेस, सपा व रालोद के नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। रविवार को लखनऊ में कांग्रेस नेता अजय श्रीवास्तव अज्जू अपने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

अजय श्रीवास्तव के साथ ही कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी व प्रभारी भी भाजपा में शामिल हो गए। इसके अलावा राष्ट्रीय लोकदल के नेता राहुल चौधरी भी भाजपा में शामिल हो गए। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *