ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ढेरों यूजर्स को मिलने लगा 5G सिग्नल और स्क्रीन पर दिखा ‘5G’!

नई दिल्ली (मानवीय सोच) भारत में 5G सेवाएं आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दी गई हैं और भारती एयरटेल के यूजर्स को देश के 8 शहरों में इनका फायदा मिलने लगा है। ढेरों यूजर्स को उनके स्मार्टफोन्स में 5G सिग्नल्स मिलने लगे हैं और स्क्रीन पर सबसे ऊपर 5G लिखा नजर आ रहा है। 

अगर आप उन चुनिंदा शहरों में रहते हैं, जहां 5G सेवाएं मिलना शुरू हो गई हैं तो आपके 5G स्मार्टफोन में भी नया साइन दिखने लगेगा। हालांकि, इसके लिए आपके स्मार्टफोन में सपोर्टेड 5G बैंड्स का होना जरूरी है और 4G फोन्स में 5G इंटरनेट या नेटवर्क ऐक्सेस नहीं किया जा सकता।

एयरटेल इन शहरों में दे रही है 5G सेवा
एयरटेल यूजर्स को जिन आठ शहरों में आज से 5G सेवाएं मिलना शुरू हो गई हैं, उनमें दिल्ली, वाराणसी, मुंबई, बेंगलुरु, सिलीगुड़ी, कोलकाता, चेन्नई और हैदराबाद शामिल हैं। अगर आप इन शहरों में रहने वाले एयरटेल यूजर हैं और आपके पास 5G फोन है तो फौरन नेटवर्क सेटिंग्स में बदलाव कर सकते हैं।\

5G स्मार्टफोन की नेटवर्क सेटिंग्स बदलें
अगर आप ऊपर बताए गए शहरों में से किसी में रहते हैं तो अपने 5G स्मार्टफोन्स की सेटिंग्स में जाएं और नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करें, 
1. सेटिंग्स में आपको ‘Mobile Networks’ या फिर ‘SIM Cards & Mobile Networks’ विकल्प पर टैप करना होगा।
2. अब ‘Network Mode’ या फिर ‘Preferred Network Type’ में जाने के बाद आपको 5G नेटवर्क टाइप चुनना होगा। 
3. 5G डिवाइसेज में 5G (Auto) विकल्प चुनने के बाद डिवाइस 5G सिग्नल्स सर्च करेगा और यह नेटवर्क उपलब्ध होने पर स्क्रीन पर 5G दिखने लगेगा।

क्या 5G दिखने के बाद मिलने लगेंगी सेवाएं? 

फोन की स्क्रीन पर 5G दिखने का मतलब है कि आपको 5G सिग्नल्स मिलना शुरू हो गए हैं और आप उस क्षेत्र में हैं, जहां 5G सेवाएं उपलब्ध हैं। हालांकि, हाई-स्पीड इंटरनेट और अन्य सेवाओं के लिए अभी इंतजार करना होगा और कंपनी के 5G प्लान्स से रीचार्ज करवाना होगा। 

वहीं, अगर आपके शहर में 5G रोलआउट हो गया है लेकिन आपको इस तरह 5G सिग्नल्स नहीं मिल रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करना होगा। इसके अलावा आप डिवाइस का सॉफ्टवेयर भी लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट कर सकते हैं। 

Scroll to Top