एएसआई से ज्ञानवापी के सर्वे की मांग पर मसाजिद कमेटी ने दाखिल की आपत्ति

वाराणसी (मानवीय सोच) ज्ञानवापी स्थित पूरे विवादित स्थल की कार्बन डेटिंग और ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार (जीपीआर) तकनीक से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से सर्वे कराने संबंधी आवेदन पर अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने सोमवार को आपत्ति दाखिल कर दी। इस मामले में जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने सुनवाई की अगली तिथि सात जुलाई तय कर की। इसके साथ ही ज्ञानवापी प्रकरण से जुड़े सात मुकदमों की एक साथ सुनवाई किए जाने के मामले में भी सात जुलाई की तिथि तय की गई। इस मामले में शाम को आदेश आने के आसार हैं। 

नौ लोगों की तरफ से दाखिल हुआ था प्रार्थना पत्र
सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने ज्ञानवापीपरिसर के सर्वे से संबंधित प्रार्थना पत्र नौ आवेदकों मंजू व्यास, लक्ष्मी देवी, सीता साहू, रेखा पाठक, आदि महादेव धर्मालय मुक्ति न्यास परिषद के राम प्रसाद सिंह, शीतला मंदिर के महंत शिवनरायण पांडेय, रंजना अग्निहोत्री, शिशिर चतुर्वेदी और राकेश कुमार अग्रवाल की तरफ से मां श्रृंगार गौरी के मूल वाद के तहत दाखिल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *