लखनऊ (मानवीय सोच) ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष और दारुल उलूम नदवतुल उलमा लखनऊ के मौलाना राबे हसनी नदवी का शव रायबरेली शहर के तकिया लाया गया। तकिया में शुक्रवार को नमाज पढ़ी गई और उसके बाद गमगीन माहौल में उनको सुपुर्द ए खाक किया गया।
इस दौरान रायबरेली, लखनऊ और आसपास के जिलों के हजारों लोग मौजूद रहे। नदवी पूरे साल कहीं भी रहते रहे हो लेकिन रमजान के दिनों में वह तकिया में ही निवास करते थे। रमजान के समय वह तकिया में थे लेकिन अचानक बीमार हो गए और उनको लखनऊ ले जाया गया जहां बृहस्पतिवार को उनका निधन हो गया।
दारुल उलूम नदवातुल उलेमा के प्रमुख, आल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष व इस्लामिक विद्वान मौलाना राबे हसन नदवी के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके परिजन मौलाना जाफर नदवी से फोन पर बात की और शोक संवेदना प्रकट की।
