ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

रेड से भड़के मौलाना साजिद रशीदी ; मुसलमानों को खत्म करने की साजिश

नई दिल्ली (मानवीय सोच) टेरर फंडिंग मामले में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी एएनआई की ओर से छापेमारी और कार्रवाई को मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना साजिद रशीदी ने एक साजिश करार दिया है। रशीदी ने कहा कि यह मुसलमानों को खत्म करने की साजिश है और पीएफआई पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश की जा रही है। गुरुवार को एएनआई ने पीएफआई के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 राज्यों में छापेमारी की और संगठन के 106 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

एएनआई से बात करते हुए मुस्लिम धर्मगुरु रशीदी ने कहा, ‘जिस तरह कांग्रेस ने सिमी पर प्रतिबंध लगाया था, उसी तरह पीएफआई पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश की जा रही है। देश के खिलाफ काम करने वाले संगठन के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन आप पीएफआई के खिलाफ इसलिए कार्रवाई करते हैं कि यह मुसलमानों के उत्थान के लिए काम कर रहा है। आप इसे आतंकवादी संगठन घोषित करने की कोशिश कर रहे हैं। यह कानून और संविधान के खिलाफ है। ये वही लोग हैं जो मदरसे में पढ़ने वालों को आतंकवादी कहते हैं। यह मुसलमानों को खत्म करने की साजिश है।’ उन्होंने दावा किया कि केरल में पीएफआई ने मुसलमानों के लिए सराहनीय काम किया है।

अहमद इलियासी पर भी साधा निशाना

इसके साथ-साथ रशीदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  प्रमुख मोहन भागवत को ‘राष्ट्रपिता’ कहने के लिए अखिल भारतीय इमाम संगठन के उमर अहमद इलियासी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा, अभी भी गोडसे की मानसिकता वाले लोग हैं। पूरी दुनिया इस बारे में जानती है कि केवल एक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी हैं। रशीदी ने कहा कि मैं मोहन भागवत से कहना चाहता हूं कि एक तरफ आप कहते हैं कि हमें वक्फ की संपत्ति को बचाना है और दूसरी तरफ आप एक अवैध संपत्ति पर जाते हैं और उनके साथ बैठते हैं।

मदरसे के दौरे के बाद इलियासी ने बताया था राष्ट्रपिता

इलियासी ने गुरुवार को दिल्ली में एक मस्जिद और मदरसे का दौरा करने के बाद संघ प्रमुख मोहन भागवत को राष्ट्रपिता कहा था। इलियासी ने ट्वीट करते हुए कहा था, ‘मोहन भागवत जी आज मेरे निमंत्रण पर आए थे। वह राष्ट्रपिता और राष्ट्र ऋषि हैं। उनके आने से एक अच्छा संदेश जाएगा। भगवान की पूजा करने के हमारे तरीके अलग हैं, लेकिन सबसे बड़ा धर्म मानवता है। हमारा मानना है कि देश सबसे पहले आता है।’

Scroll to Top