मौलाना तौकीर रजा बोले: यूपी पुलिस और गुंडों के बीच गठबंधन, सरपरस्ती कर रही सरकार

बरेली  (मानवीय सोच)  इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर ने उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर का मुद्दा उठाते हुए कहा कि हालात किसी से छिपे नहीं हैं। जो कुछ हो रहा है, जुल्म है। विकास दुबे से लेकर अब तक जो एनकानंटर हुए हैं, उन सबकी जांच होनी चाहिए।

मौलाना तौकीर सोमवार को अपने निवास पर मीडिया से बात कर रहे थे। उनका आरोप है कि पुलिस और गुंडों के बीच गठबंधन बन गया है, जिसकी सरपरस्ती सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि प्रदेश में अमन कायम रहे। पुलिस हमारा साथ नहीं दे रही है। 

मुख्यमंत्री से इस्तीफे की भी मांग

मौलाना तौकीर रजा ने यह भी कहा है कि जब पुलिस और कानून व्यवस्था नहीं संभाल पा रहे हैं तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस्तीफा दे देना चाहिए। 

पुलिस पर उठाए सवाल 

अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के मामले में पूछे गए सवाल पर मौलाना ने कहा कि हम अतीक और अशरफ की नहीं, हम सारे मामले की बात कर रहे हैं। बाकी जो कुछ भी हुआ पुलिस का नजरिया साफ दिखाई दे रहा है, जिसे सब ने देखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *