ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

आजम खान के बहाने सपा की जमीन खींच रहीं मायावती

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  मायावती ने कांग्रेस और सपा में रह चुके इमरान मसूद को जब अक्टूबर में पार्टी में शामिल किया था और उन्हें पश्चिम यूपी की कमान दी थी, तभी से कयास लगने लगे थे कि वह अपनी रणनीति बदल रही हैं। माना जा रहा था कि इमरान मसूद के जरिए वह ऐसे वक्त में मुस्लिम वोटों पर फोकस कर सकती हैं, जब अल्पसंख्यक समुदाय के सपा से नाराज होने की चर्चाएं चल रही हैं। खासतौर पर आजम खान की विधानसभा सदस्यता छिनने, मुकदमे लगने और उन पर ऐक्शन ने यह सवाल खड़ा किया है कि अखिलेश यादव खुलकर क्यों नहीं बोलते। अब मायावती के दूत बने इमरान मसूद ने यह संदेश मुस्लिमों में देना शुरू भी कर दिया है। 

‘अखिलेश ने बर्बाद कर दिया आजम का करियर’

आजम खान का सियासी करियर बर्बाद करने में अखिलेश यादव का हाथ बताकर इमरान मसूद ने इसका आगाज कर दिया है। उत्तर प्रदेश के संभल में बसपा के सम्मेलन में पहुंचे इमरान मसूद ने अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। इमरान मसूद ने कहा कि ‘अखिलेश यादव ने आजम खान का सियासी करियर बर्बाद कर दिया। आजम खान पर हो रहे जुल्म के लिए अखिलेश यादव जिम्मेदार हैं।’ उन्होंने कहा कि ‘अखिलेश को अपनी जाति के लोगों का भी वोट भी नहीं मिला। इसलिए अधिकांश सीटों पर उनकी हार हुई।’ यही नहीं इमरान मसूद ने कहा कि अखिलेश यादव को वहीं सफलता मिली, जहां मुसलमानों ने उसे वोट दिया।

सपा पर भड़के मसूद, मुस्लिमों को समझते हैं गुलाम

इस मौके पर इमरान मसूद ने सपा के हाथों से मुस्लिम वोट छीनने की कोशिश के खुलकर संकेत दिए। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों को कब तक भाजपा से नफरत के नाम पर इस्तेमाल किया जाता रहेगा। इमरान मसूद ने कहा कि मुस्लिमों के वोट लेकर सियासत करने वाले हमें धमकाने वाले, हमसे गुलामों की तरह पेश आने वाले लोगों की बातों में न आएं। इस दौरान इमरान मसूद ने सपा छोड़कर मायावती संग आने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव तो अपने लोगों के भी काम नहीं आ रहे थे। इसलिए मैंने सपा से किनारा करना ही ठीक समझा है।

मायावती ने अब BDM समीकरण पर दिया जोर, कैसे फायदे की आस

बता दें कि मायावती ने 2007 में बड़ी जीत के बाद ब्राह्मण नेताओं को महत्व दिया था। इसके जरिए वह दलितों और ब्राह्मणों को साथ लाकर सत्ता की कुंजी हासिल करने की कोशिश में थीं। हालांकि वह इस कोशिश में मुस्लिम वोटों की सियासत से दूर होती दिखीं। अब जब बसपा अपने सबसे बुरे दौर में है तो उन्होंने रणनीति बदली है। अब वह सपा के एमवाई गठजोड़ के मुकाबले बसपा का बीडीएम गठजोड़ मजबूत करने की कोशिश में हैं। इसके तहत वह ब्राह्मण, दलित के अलावा मुस्लिमों को भी पार्टी में लाने की कोशिश में हैं। इसका जिम्मा फिलहाल उन्होंने इमरान मसूद को दिया है, जो पश्चिम यूपी में अपील रखते हैं। 

Scroll to Top