मायावती ने कहा, अतीक अहमद सपा का ही प्रोडक्ट है

लखनऊ  (मानवीय सोच)  प्रयागराज में हुए गवाह हत्याकांड के मामले में बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि अतीक अहमद के लड़के एवं उसकी पत्नी के ऊपर इस मामले में एफआईआर दर्ज होने की सूचना मिली है। बसपा इस मामले को गंभीरता से ले रही है और इनके जांच में दोषी साबित होते ही अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन को भी पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएगा।

मायावती ने कहा कि यह बात भी सब जानते हैं कि अतीक अहमद समाजवादी पार्टी का ही प्रोडक्ट है । इसी पार्टी से एमएलए, एमपी रहा है। अब राजू पाल की पत्नी भी बसपा से सपा में चली गई है, जिस पार्टी को वह मुख्य दोषी ठहरा रही थी। ऐसे में इसकी आड़ में कोई भी राजनीति करना ठीक नहीं है।

इसके साथ ही यह भी सब जानते हैं कि किसी भी अपराध की सजा बसपा द्वारा उनके परिवार या समाज के किसी भी निर्दोष व्यक्ति को नहीं दी जाती है। यह भी सच है कि पार्टी किसी भी जाति व धर्म के अपराधिक तत्वों को बढ़ावा नहीं देती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *