ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मायावती का योगी सरकार पर बड़ा हमला, पेपर लीक मामले पर किया सवाल

उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा के रद होने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इसे काफी गंभीर और चिन्तनीय विषय बताया। मायावती ने कहा पेपर लीक होने से राज्य की बदनामी होती है, साथ ही युवाओं व बेरोजगारों के भविष्य छेड़छाड़ किया जा रहा है। बसपा सुप्रीमो ने यूपी सरकार से सवाल भी किया है।

बसपा सुप्रीमो का योगी सरकार पर हमला

मायावती ने एक्स पर पोस्ट कर कहा- ‘यूपी में पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने से सम्बन्धित परीक्षा का रद्द होना अति-गंभीर एवं चिन्तनीय। इससे राज्य व सरकार की बड़ी बदनामी के साथ ही युवाओं व बेरोजगारों का भविष्य खराब होकर उनका जीवन दाव पर लग जाता है।

बसपा मुखिया मायावती ने योगी सरकार से सवाल किया- ‘यूपी आखिर कब पेपर लीक मुक्त प्रदेश होगा? सरकार इस ओर ध्यान दे।

अखिलेश ने सरकार पर लगाया लापरवाही का आरोप

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पुलिस भर्ती परीक्षा रद किए जाने के मामले पर प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा किया। अखिलेश ने साफ तौर पर कहा कि सरकार की नीयत ही युवाओं को नौकरी देने की नहीं थी। सरकार की लापरवाही से पेपर लीक हुआ है।

उन्होंने कहा कि अगर नीयत साफ होती तो जिस समय पेपर लीक हुआ था, सरकार उसी समय सख्त कार्रवाई करती। आरओ एआरओ की परीक्षा में भी गड़बड़ी हुई है। इससे करोड़ों परिवार प्रभावित हुए हैं। वह पूर्व सांसद रुबाब सईदा को श्रद्धांजलि देने पूर्व मंत्री यासर शाह के यहां आए थे।

सीएम योगी ने रद की थी परीक्षा

बता दें 24 फरवरी को सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवाओं के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया था। साथ ही छह माह के भीतर दोबारा परीक्षा कराने का आश्वासन भी दिया था

एसटीएफ कर रही मामले की जांच

पुलिस भर्ती परीक्षा में हुए पेपर लीक व नकल करते पकड़े गए व परीक्षा पास कराने का ठेका लेने वाले गिरोह पर एसटीएफ लखनऊ की टीम लगातार नजर बनाए हुए है। एसटीएफ अब तक पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मियों की भी हर गतिविधियों की निगरानी कर रही है।

Scroll to Top