ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पुलिसकर्मियों के तबादले की सूची में जाति का जिक्र

राजस्थान (मानवीय सोच)  हाल ही में कुछ पुलिसकर्मियों के तबादले को लेकर जो आदेश जारी हुआ है उसे लेकर हंगामा मच गया। दरअसल पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर ऑर्डर में कास्ट यानी जाति का जिक्र किया गया था। उच्च अधिकारियों द्वारा जारी किये गये इस आदेश की एक कॉपी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी चर्चा हो रही थी। दरअसल टोंक जिले के पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बीते शनिवार को पुलिकर्मियों के ट्रांसफर की एक लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में पुलिसकर्मियों के नाम के साथ-साथ यह बताया गया था कि उनका ट्रांसफर कहां हुआ है? लेकिन इसमें ,सभी पुलिसकर्मियों की जाति का जिक्र भी था। 

ट्रांसफर ऑर्डर में जाति का जिक्र किये जाने के बाद कई लोग इसकी आलोचना कर रहे थे। आठ कॉन्स्टेबलों के ट्रांसफर से संबंधित इस सूची को लेकर डिपार्मटमेंट की किरकिरी होने के बाद अब विभाग ने अब इसपर अपनी गलती मान ली है। विभाग की तरफ से कहा गया है कि जानबूझ कर यह भूल नहीं की गई है, बल्कि ऐसा गलती से हो गया। टोंक के पुलिस अधीक्षक मनीष मनीष त्रिपाठी ने ट्रांसफर का जो ऑर्डर जारी किया था उसमें पुलिसकर्मियों के नाम के तुरंत बाद उनकी जाति का जिक्र था। 

हालांकि, आलोचना होने के बाद अब एसपी ने एक और आदेश जारी कर इस ट्रांसफर सूची को वापस ले लिया है। उन्होंने साफ किया है कि जाति का उल्लेख गलती से हो गया है। जल्द ही ट्रांसफर ऑर्डर को सुधार कर इसे जारी किया जाएगा। एसपी ने कहा जाति का जिक्र चूकवश हुई है और ऐसा किसी मंशा से नहीं किया गया था। ऑर्डर को तुरंत वापस लेकर फ्रेंश ट्रांसफर ऑर्डर जारी किया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि कॉन्स्टेबलों ने अपनी मर्जी से ट्रांसफर के लिए आवेदन दिया था, जिसके बाद यह ट्रांसफर किया गया है।

Scroll to Top