उत्तर प्रदेश (मानवीय सोच) परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पश्चाताप यात्रा निकालने की सलाह दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया का सबसे ताकतवर नेता और उनके नेतृत्व में देश में हो रहे विकास का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे समय में राहुल गांधी की यात्रा बस राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति है।
यूपी में कांग्रेस का जनाधार खत्म हो गया है, इसलिए राहुल गांधी केरल की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2025 तक यूपी रोडवेज की बेड़े में सात हजार नई बसों को शामिल करने का दावा किया। कहा कि हर जिले को बस सेवा से लखनऊ और दिल्ली से जोड़ा जाएगा।
12200 गांव में बसों का संचालन नहीं
शुक्रवार की शाम जिले में पहुंचे परिवहन मंत्री का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से वार्ता में दयाशंकर सिंह ने कहा कि राजधानी सेवा के तहत लखनऊ से दिल्ली तक बसों का संचालन होगा। अटल सेवा के तहत दो शहरों को जोड़ा जाएगा। यूपी में अभी करीब 12200 गांव ऐसे हैं, जहां बसों का संचालन नहीं होता। सभी गांवों को बस सेवा से जोड़ा जाएगा।
कोरोना से 22, सड़क हादसों में गई 23 हजार की जान
