लखनऊ में महिला कंडक्टर से बदसलूकी, सिटी बस सेवा ठप

लखनऊ (मानवीय सोच) सिटी बस की महिला कंडक्टर से बदसलूकी मामले ने तूल पकड़ लिया। बुधवार को सिटी बस के ड्राइवर और कंडक्टर हड़ताल पर चले गए। इसके चलते, बुधवार को राजधानी में सिटी बस सेवा ठप हो गई है। 250 सिटी बसों में से महज 14 का संचालन हुआ। सिटी बस ठप होने से यात्रियों का काफी दिक्कत हुई। किसी का स्कूल छूटा तो कोई टाइम से दफ्तर नहीं जा पाया।

दरअसल, मंगलवार को महिला कंडक्टर सिटी बस लेकर जा रहीं थीं। रास्ते में चेकिंग के लिए विभाग के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी अनिल तिवारी बस में चढ़े। महिला कंडक्टर ने आरोप लगाया कि चेकिंग के दौरान केंद्र प्रभारी ने बदसलूकी की। धक्का दिया।

रोजाना 3 लाख लोग करते हैं सफर
लखनऊ में सिटी बस से रोज करीब 3 लाख लोग यात्रा करते हैं। सुबह के वक्त यह संख्या ज्यादा होती है। सिर्फ सुबह के कुछ घंटों में एक लाख लोग सिटी बस का यूज करते हैं। बुधवार को 92% से ज्यादा बसों के संचालन नहीं होने से लोगों को ऑटो का सहारा लेना पड़ा। इसका फायदा उठाकर ऑटो वालों ने भी किराया बढ़ा दिया। जबकि कैब बुकिंग के रेट भी 20% तक बढ़ने की बात यात्रियों ने बताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *