ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मिथुन चक्रवर्ती की सेहत में धीरे-धीरे सुधार अब आईसीयू से बाहर हैं

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती शनिवार 10 फरवरी सुबह सीने में दर्द की शिकायत के बाद कोलकाता के अपोलो अस्पताल की इमरजेंसी यूनिट में भर्ती हुए थे। इसके बाद शाम को डॉक्टर्स ने उनका हेल्थ अपडेट दिया और बताया कि उन्हें ब्रेन का Ischemic Cerebrovascular Accident (स्ट्रोक) हुआ है।
अब टाइम्स नाउ से बात करते हुए एक्ट्रेस देबाश्री रॉय ने बताया कि शनिवार रात उन्होंने अस्पताल में मिथुन दा से मुलाकात की, जिसके बाद उन्होंने खुलासा किया कि वे अब आईसीयू से बाहर हैं और ठीक हो रहे हैं।

मिथुन चक्रवर्ती के सेहत में सुधार

एक्ट्रेस देबाश्री रॉय ने कहा कि मैं मिथुन से भी अस्पताल में मिली थी। वह अब बेहतर हैं, उन्हें समय पर अस्पताल ले जाया गया और हां, उनका शुगर लेवल कम हो गया है। वह काफी असहज महसूस कर रहे थे, लेकिन अब वह आईसीयू से बाहर हैं और एक कमरे में आराम कर रहे हैं।

इसके अलावा निर्देशक पथिकृत बसु ने भी अस्पताल में अभिनेता से मुलाकात की जिसके बाद उन्होंने कहा, ‘मैं आपको बता दूं कि मैं अभी अस्पताल से आया हूं। मैं उनसे मिला और वह बेहतर हैं। मिथुन दा ने यह भी कहा कि वह कुछ दिनों के बाद शूटिंग फिर से शुरू करेंगे। उन्होंने इस बारे में बात की कि जब वह सेट पर वापस आएंगे तो क्या करेंगे’।

उनमें ब्रेन का (स्ट्रोक) का पता चला है। फिलहाल वह पूरी तरह से होश में हैं और स्वस्थ हैं। साथ ही नरम आहार ले रहे हैं। मिथुन चक्रवर्ती की न्यूरो-फिजिशियन, कार्डियोलॉजिस्ट और गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट सहित डॉक्टरों की एक टीम द्वारा निगरानी की जा रही है।

Scroll to Top