ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

MJ Hospital के संचालन पर पहले भी लग चुकी है रोक

खदरा के एमजे अस्पताल पर केजीएमयू से मरीज शिफ्ट कराने का आरोप पहली बार नहीं लगा। पहले भी अस्पताल में केजीएमयू के छात्र पर इलाज करने का आरोप लगा था। स्वास्थ्य विभाग की जांच में अस्पताल का पंजीकरण तक नहीं मिला था। केजीएमयू का प्रशिक्षु छात्र इलाज करता मिला था। स्वास्थ्य विभाग ने जुर्माना लगाकर अस्पताल संचालन रोक लगा दी थी। इसके एक महीने के भीतर ही नया पंजीकरण करके अस्पताल का संचालन शुरू हो गया।

शिकायत पर जनवरी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खदरा स्थित एमजे अस्पताल में छापा मारकर जांच की थी। वहां तीन मरीज भर्ती मिले थे। संचालक अस्पताल पंजीकरण के प्रपत्र नहीं दिखा सके थे। भर्ती मरीजों का इलाज केजीएमयू का मेडिकल छात्र करता मिला था। सीएमओ कार्यालय से एमजे अस्पताल को नोटिस दी गई थी। इसमें लिखा था कि निरीक्षण में तीन गंभीर मरीज भर्ती मिले थे, जिनका इलाज झोलाछाप के जरिए किया जा रहा था, कोई भी कुशल डॉक्टर नहीं था।

नोटिस सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। इससे सीएमओ कार्यालय के अफसरों की खूब किरकिरी हुई थी। खुद को फंसता देख अफसरों ने अस्पताल से 50 हजार रुपए जुर्माना लेकर कोषागार में जमा करवाया था। आरोप है अफसरों ने मिलीभगत करके एक महीने के भीतर ही अस्पताल का संचालन शुरू करा दिया। अब दोबारा से केजीएमयू के मरीज को शिफ्ट कराने के बाद इलाज में हुई लापरवाही से युवक की मौत का मामला आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरु की है। 

Scroll to Top