ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

MLA अदिति सिंह ने विधायकी और पार्टी से दिया इस्तीफा

लखनऊ (मानवीय सोच) कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में पार्टी को आखिर वह झटका लग ही गया, जो पहले ही तय ह गया था। रायबरेली सदर से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और विधायकी से इस्तीफा दे दिया है। वह पहले ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कैंप में शामिल हो चुकी हैं, लेकिन उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता का त्याग नहीं किया था, क्योंकि ऐसा करने पर उनकी विधानसभा की सदस्यता भी चली जाती।

अदिति सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के भेजे इस्तीफे में लिखा है, ”आपको अवगत कराना है कि मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं। कृपया स्वीकार करने का कष्ट करें।” उन्होंने विधायकी छोड़ने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को भी इस्तीफा भेज दिया है। अदिति ने लिखा, ”मैं सदन से अपने स्थान से दिनांक 19 जनवरी को अपराह्न से पद का त्याग करती हूं।

अदिति सिंह 2017 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक बनी थीं। लेकन बाद में उन्होंने बागी रुख अख्तियार कर लिया था। पिछले साल 24 नवंबर को उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है। अदिति को राजनीति विरासत में अपने पिता अखिलेश सिंह से मिली, जो कद्दावर नेता माने जाते थे। वे रायबरेली से कांग्रेस और पांच बार निर्दलीय विधायक रहे हैं।

 

Scroll to Top