नई दिल्ली : (मानवीय सोच) समाजवादी पार्टी विधायक (SP) विधायक अतुल प्रधान को दिल्ली में फिल्मी अंदाज में वीडियो बनवाना भारी पड़ गया है. नियम तोड़ने को लेकर दिल्ली पुलिस ने उन्हें नोटिस भेजा है दरअसल, 8 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर गुर्जर समाज के एक प्रदर्शन में शामिल होने के लिए सपा विधायक अपने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचे थे. इस दौरान उनके काफिले ने ट्रेफिक नियमों का जमकर उल्लंघन किया.
रविवार को प्रगति मैदान स्थित टनल में सपा नेता द्वारा गाड़ियों का काफिला निकालने का वीडियो वायरल किया था. इस वीडियो में अतुल प्रधान फिल्मी अंदाज में वीडियो बनवा रहे हैं. उसके बाद उस वीडियो को खुद अतुल प्रधान ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया.लेकिन इस वीडियो के आधार पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक कार्रवाई को अंजाम देते हुए ट्रैफिक के नियम तोड़ने के आरोप में विधायक को एक नोटिस भेजा गया है और इस मामले को लेकर उनसे जानकारी मांगी है. वीडियो में पुलिस की लाल-नीली बत्ती वाली कुछ गाड़ियां नजर आ रही हैं.
