ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

विधायक इरफान सोलंकी महाराजगंज जेल में किए जाएंगे शिफ्ट

कानपुर: (मानवीय सोच)  सपा विधायक इरफान सोलंकी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इरफान सोलंकी को कानपुर कारागार से महाराजगंज जेल शिफ्ट किया जाएगा। जेल प्रशासन ने शासन को पत्र लिखकर इसकी अनुमति मांगी थी। जेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देकर, सपा विधायक को कानपुर जेल से शिफ्ट करने की मांग थी। इरफान को दूसरी जेल में शिफ्ट करने से उनकी मां, पत्नी और बच्चों के चेहरे पर मायूसी है।

सपा विधायक इरफान सोलंकी विवादित प्लाट पर बनी झोपड़ी में आगजनी, फर्जी आधार कार्ड से हवाई यात्रा करने और बांग्लादेशी नागरिक को प्रमाणपत्र देने के मामले में बंद हैं। बीते सोमवार को अखिलेश यादव विधायक इरफान से मिलने के लिए जेल पहुंचे थे। अखिलेश ने इसे बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताई थी।

इरफान सोलंकी ने किया था सरेंडर

सपा विधायक इरफान सोलंकी ने बीते 3 दिसंबर को कानपुर पुलिस कमिश्नर के आवास पर सरेंडर किया था। पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया। इसके बाद इरफान को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। कानपुर जेल प्रशासन ने शासन को बीते 13 दिसंबर को पत्र लिखकर सपा विधायक को महाराजगंज जेल में शिफ्ट करने की अनुमति मांगी थी। मंगलवार को शासन की तरफ से इरफान को महाराजगंज शिफ्ट करने की अनुमति मिल गई है।

Scroll to Top